फर्रुखाबाद में बुधवार को टेंट व्यवसायी का शव मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
गुस्साए घर वालों ने एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दियाा। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और CO सिटी के समझाने पर जाम खोला गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर बाजार में रामसेवक वर्मा की टेंट हाउस है। राम सेवक वहीं अकेले रहते थे। उनके तीनों बेटे बैजू नगला गांव में रहते हैं। मंगलवार रात को वह छत पर सोने चले गए।
दरवाजा नहीं खुला तो खटखटाया
पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर उसे कई बार खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर रामसेवक वर्मा के बेटे अवनीश को मामले की जानकारी दी गई। उसने कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह मौके पर आया और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं आने पर वह मकान के पीछे गया। वहां उसने शव पड़ा देखा।
नहीं थी किसी से कोई रंजिश
अवनीश ने बताया, "उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पिता की हत्या किसने की इसकी जानकारी नहीं है।" शव पर कई जगह चोट के निशान थे।
फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
सूचना पर CO सिटी सहित थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और नमूने लिए। बताया जा रहा है कि रामसेवक छत पर सोने गया था। ऐसे में मकान के पीछे शव कैसे पहुंचा यह पहेली बना हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.