फर्रुखाबाद एसपी रविवार की देर रात मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थिति कर्बला का निरीक्षण करने जा पहुंचे। उन्होंने धर्मगुरुओं से ताजिए जुलूस निकलने वाले रास्तों को लेकर बात की। वहीं ताजिए के रूटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
शहर की सबसे बड़ी कर्बला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैं। सोमवार यानी आज से माहर्रम के ताजिए शुरू हो रहे हैं। सावन का सोमवार है कांवड़िया भी चल रहे हैं। इन्ही सब को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा देर रात कर्बला पर पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद धर्मगुरुओं से जानकारी ली। मोहर्रम ताजिए के जुलूस किस रास्ते से जाते हैं। कहां तक जुलूस जाता है आदि के बारे में पूछां। इसके बाद हव जुलूस वाले रास्तों पर निरीक्षण करने जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस के जवानों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
अराजक तत्वों पर रखें विशेष नजर
एसपी ने बताया मोहर्रम का त्योहार आज से शुरू हो रहा है। श्रवण मास भी चल रहा है। इसी को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया सभी धर्मगुरुओं से बात कर ली गई है। शांति व सौहार्द के साथ त्योहार को मनाने की बात कही गई है। वही अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.