फतेहपुर में स्कूली बच्चों ने निकली जागरूकता रैली:एक मोहल्ला एक होलिका को लेकर निकाली रैली, लकड़ी की जगह उपले की होली जलाने को किया जागरूक

फतेहपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी के फतेहपुर में हरे पेड़ों के काटने से हो रहे दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए इस बार होली के त्योहार पर एक मोहल्ला एक एक होलिका दहन उपले की होली जलाएंगे, लकड़ी हरे पेड़ों को बचाने के लिए स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का काम किया।

लकड़ी की खपत होली जलाने में ज्यादा न हो और इस बार उपले की होली जलाने के लिए समाजसेवी संगठन ने मिलकर शहर में जागरूकता अभियान रैली निकाली, जिसमें शामिल स्कूली बच्चों ने रैली के माध्यम से नारा दिया कि एक मोहल्ला एक होलिका, पर्यावरण बचाना है एक मोहल्ला एक होलिका जलाना है, कहा कि होलिका जलाएंगे उपले की होलिका जलाएंगे जैसे नारे से आम जनमानस को जागरूक किया। शहर के चौक चौराहा से निकली रैली प्रमुख मार्गों से होकर वापस चौक चौराहा पर खत्म हो गई।

जिले में लगभग 26 सौ स्थानों पर होता है होलिका दहन
समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में लगभग 26 सौ स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। शहर के 34 वार्ड की बात करें तो 160 जगह पर होलिका दहन किया जाता है। एक मोहल्ला में 8 से 10 जगह पर होलिका दहन होता है। जिसमे पेड़ों को काटकर होली जलाई जाती है, जिससे पर्यावरण दूषित होने के साथ ऑक्सीजन की कमी भी हो रही। उसी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। जिससे कि एक मोहल्ला एक होलिका दहन वह भी लकड़ी के जगह उपले की होली जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा।

ये लोग रहे मौजूद
रैली में प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ल,शैलेन्द्र त्रिपाठी, जीवन कुमार वर्मा,अर्जुन सिंह,वंशराज,दीप प्रकाश,विनोद उत्तम,वेदांत,मीनाक्षी, कल्पना, वर्षा, सुरेश श्रीवास्तव,जीतू हयहरण,गुरमीत सिंह,आशीष सरन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...