फतेहपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़:जंगल में चल रही थी, दो गिरफ्तार; अवैध असलहे और उपकरण बरामद

फतेहपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फतेहपुर में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने को लेकर जंगल में असलहा बनाए जा रहे थे। पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों के खिलाफ कई मुकदमा दर्ज हैं।

जंगल में बना रहे थे असलहा

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर के नई बस्ती का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलने को राधा नगर के नई बस्ती के जंगल मे झाड़ियों के बीच कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे है।

दोनों बना रहे थे अवैध शस्त्र

उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव व उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचकर जंगल के बीच झाड़ियों का घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। मौके पर दो शातिर अपराधी शस्त्र बनाते हुए मिले, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिनको पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

मौके से पुलिस को भारी मात्रा में बने अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए अपराधी में राम सजीवन के खिलाफ पहले भी पांच मुकदमे दर्ज हैं और राम विलास निषाद के खिलाफ 3 मुकदमा दर्ज है।और दोनों से पूछताछ की जा रही है कि अवैध शस्त्र किन लोगों को बेचने का काम करते थे। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...