यूपी के फतेहपुर में एक युवक युवती को प्रेम जाल में फंसा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। एक दिन पकड़े जाने पर लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दिया। दोनों परिवार में पंचायत हुई। प्रेमी युगल की शादी तय हो गई। शादी वाले दिन दूल्हा घर से फरार हो गया। दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही। जब बारात नहीं आई तो पीड़िता की मां के तहरीर पर प्रेमी सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जिले के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दिया कि उसकी बेटी की शादी गांव के ही युवक नईम पुत्र सतमान से तय हुई थी। 23 जनवरी को बारात आनी थी। लेकिन लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं आये। सभी लोग लड़के के घर पहुंचे तो लड़के की मां जरीना व भाई इब्राहिम ने कहा कि नईम को भगा दिया है।
लड़के की मां ने रखी दहेज की डिमांड
लड़के की मां ने कहा कि जब तक शादी के दहेज में दो लाख रुपए, एक अपाचे बाइक, सोने की चैन, अंगूठी, फ्रिज व कूलर नहीं मिलेगा शादी नहीं होगी। जिस पर पुलिस ने लड़का नईम, पिता सतमान, मां जरीना, भाई इब्राहिम, मामा हमीद व सलीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
धाराएं बढ़ाकर भेजा जाएगा जेल
थाना प्रभारी ने बताया कि एक लड़की के शादी के दिन बारात लेकर लड़का पक्ष नहीं आये। जिस पर लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्ष के बीच परिवार परामर्श केंद्र में सुलह समझौता कराकर शादी कराने का प्रयास होगा। लड़का पक्ष नहीं मानते हैं तो और भी धारा बढ़ाकर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.