भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप ने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उन्हें देश विरोधी भी बताया। बुधवार को वह शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा पर वार्ता कर रहे थे।
बाबा की सरकार में नहीं चलेगी मनमानी
भानू ने कहा कि प्रदेश में बाबा की सरकार है। इस सरकार में अब माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलेगा। किसानों की समस्याओं पर बोले कि उन्होंने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि वह एक सप्ताह प्रदेश के मंत्रियों और एक सप्ताह केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलते हैं और शेष 15 दिन अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा की सरकार में किसी को कोई समस्या नहीं रहेगी।
कांग्रेस से मिले होने का लगाया आरोप
राकेश टिकैत पर भानू ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्हें देश विरोधी तक बताया। कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है। अब वह अकेले पड़ गये हैं। शीघ्र ही सरकार का उन पर चाबुक चलेगा। राकेश टिकैत को छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मानव दानवों को छोड़कर अलग हो गए हें। धरती पर दो ही तरह के लोग रहते हैं जिसमें एक मानव और दूसरे दानव।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.