देवकीनंदन बोले-‘राम जी पर सबका अधिकार, अखिलेश-राहुल भी जाएं अयोध्या’:हर सनातनी को रामलला, मथुरा में कृष्ण और काशी में भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए

कुछ ही क्षण पहले
  • कॉपी लिंक

बृज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर शुक्रवार को फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने के फैसले का स्वागत किया। कहा कि राम जी पर सबका अधिकार है। हर सनातनी क

.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही नहीं, राहुल गांधी और अन्य लोगों को भी रामलला के दर्शन करने चाहिए। वहीं, बाबा रामदेव और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े विवाद पर कहा कि किसी भी सनातनी को दूसरे सनातनी से विवाद नहीं करना चाहिए। सभी को मिलजुलकर सनातन को आगे बढ़ाना चाहिए।

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हर सनातनी को अयोध्या में राम जी, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण और काशी में भोलेनाथ के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भावनाएं और राजनीति करने वाले लोग जानें, लेकिन धार्मिक दृष्टि से राम जी पर सबका अधिकार है। इसे विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सभी लोगों को रामलला के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद भी बार-बार अयोध्या जाना चाहेंगे।

‘सनातनी आपस में विवाद न करें’

बाबा रामदेव की ओर से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणी से जुड़े सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग खबरों में बने रहने के लिए बोलते हैं, जबकि कुछ लोग सनातन में विवाद न हो, इसलिए चुप रहते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव को सम्माननीय बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई बात क्यों कही, इसका जवाब वही दे सकते हैं। उनका मानना है कि किसी भी सनातनी को दूसरे सनातनी से विवाद नहीं करना चाहिए। सभी को मिलजुलकर आगे बढ़ना और सनातन को आगे बढ़ाना चाहिए।

कथाओं पर रोक के सवाल पर बोले- 30 साल में कहीं नहीं रोका गया

कथाओं पर रोक से जुड़े सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वह शिष्य शिव कुमार के एक अच्छे कार्य में सहभागी बनने आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम और भगवान श्यामसुंदर की धरती है।

अपने 30 साल के अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि देश-विदेश में श्रीमद्भागवत, रामकथा, शिव पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण और देवी भागवत सहित कई कथाएं की हैं। आज तक उन्हें कहीं कथा करने से नहीं रोका गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसी स्थिति नहीं आएगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links