फिरोजाबाद की जिला जेल में बंद शातिर अपराधी आज राम नाम का भजन सुनकर नाचने लगे। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से आई भजन संकीर्तन टीम ने बंदियों को गीता का ज्ञान सुनाया। ज्ञान और ध्यान की बातें सुनकर बंदी मंत्रमुग्ध हो गए। युवा बंदियों ने राम नाम संकीर्तन पर जमकर डांस किया।
बंदियों को तनावमुक्त करने के लिए हुआ आयोाजन
बंदियों को तनावमुक्त बनाने के लिए कारागार प्रशासन ने बुधवार को नई पहल की। टीम ने हरीनाम संकीर्तन और भजन सुनाए। बंदियों को गीता का ज्ञान सुनाते हुए सदाचरण की राह पर कदम बढ़ाने को प्रेरित किया गया। बंदियों को एक- एक माला एवं भागवत गीता की पुस्तक भेंट की गई।
दिमाग सही हो तो नहीं होंगे अपराध
जेलर आनंद सिंह ने बताया की शरीर का प्रमुख हिस्सा दिमाग है और दिमाग को तरोताजा रखने के लिए धार्मिक आयोजन आवश्यक है। श्रीमद् भागवत और गीता का ज्ञान सुनने से व्यक्ति तनावमुक्त हो जाता है। बंदियों ने जेल में हुए आयोजन का जमकर लुफ्त उठाया। इस मौके पर चाणक्य फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष पूजा शुक्ला, सुनीता शर्मा, अश्वनी राजौरिया और जेल के अफसर और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.