महिला शक्ति उत्थान समिति की तरफ से मात्र-पित्र दिवस के मौके पर जिले के निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली कन्याओं का एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
ग्रेटर नोएडा के गामा वन में स्थित सामुदायिक केंद्र में इस विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। महिला शक्ति उत्थान समिति की अध्यक्षा रूपा गुप्ता ने बताया कि, वह हर साल मातृ-पितृ दिवस के उपलक्ष पर निर्धन परिवार के 15 कन्याओं का विवाह संपन्न कराते हैं।
.
यह संस्था पिछले 6 वर्ष से सामूहिक विवाह का आयोजन करा रहे हैं। इस बार भी 15 परिवार की निर्धन कन्याओं का रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 13 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। बाकी दो कन्याओं के परिवार में कुछ समस्या आ गई थी, जिसके कारण वह नहीं आ सके।
इस विवाह कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठन मिलजुल कर अपना योगदान करते हैं जिसमें एक्टिव सिटीजन के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग करती हैं। कन्याओं को दहेज के तौर पर सिलाई मशीन अवश्य दी जाती है, जिससे कि अगर नौकरी नहीं लग पाती है तो कन्या अपने परिवार का पेट पाल सकें।
सभी कन्याओं का विधि विधान से हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। इस सामूहिक विवाह के दौरान रूपा गुप्ता, रेखा भाटी, अंजू पुंडीर, राहुल नंबरदार और हरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.