शो विंडो नोएडा में यूपी की झलक देखने को मिल रही है। यहां यूपी पुलिस की ओर से लोगों को डायल-112 के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिए वेब सीरीज मनी हाइस्ट की तर्ज पर प्लास्टिक हाइस्ट भी घूमते दिख जाएंगे।
इसके साथ 85 के करीब स्टॉल लगाए गए है। जिसमें ओडीओपी की तर्ज पर विभिन्न जनपद के लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है।
258.70 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
जनपद में कुल 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जिसमें नोएडा विधानसभा की 32.15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 159.92 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास।
दादरी विधानसभा क्षेत्र की 4.30 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 62.33 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना, अन्नदाता संवाद, उत्तर प्रदेश में निवेश बेरोजगार पर बौद्धिक परिचर्चा की गई।
नोएडा पुलिस ने पहली बार लगाया अपना स्टॉल
नोएडा शिल्प हॉट में पहली बार नोएडा पुलिस ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को साइबर अपराध,डॉयल 112 व महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। जिसमें डॉयल 112 के संबंध में बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिये वे तत्काल डॉयल 112 पर सूचित करें।
वहीं बताया जा रहा है कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी लिंक को ओपन न करे व किसी अज्ञात कॉल करने वाले को अपना ओटीपी कभी शेयर न करे। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, डीसीपी नोएडा हरिश चंद्र, डीसीपी ट्रेफिक अनिल कुमार यादव, डीसीपी महिला सुरक्षा डा. मीनाक्षी कात्यायन ने लोगों से फीड बैक भी लिया।
निवेश के तौर पर इन इंडस्ट्रियों ने लगाए स्टॉल
वेब सीरीज मनी हाइस्ट के लुटेरें यहां भी
प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूपी दिवस में मनी हाइस्ट की तर्ज पर प्लास्टिक हाइस्ट का एक स्टॉल लगाया गया है। जिसमें प्लास्टिक चोर बैठे है।
ये हाइस्ट की ड्रेस पहले पूरे समारोह स्थल में घूम घूम कर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रति जागरूक कर रहे है। इनके पास अपने काफी ऑफर है। जिसमें 10 प्लास्टिक की छोटी बोतल देने पर एक पेंसिल या पेन इनाम मिलेगा। इसी तरह पांच प्लास्टिक की बोतल देने पर एक कपड़े का थैला, पांच पॉलीथिन देने पर एक एक कपड़े का बैग मिलेगा।
जन कल्याण कारी योजनाओं के लगे स्टॉल
शिल्प हॉट में जन कल्याण कारी योजनाओं के अलावा नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के स्टॉल लगाए गए है। इसमें यमुना प्राधिकरण में चल रही स्कीम के बारे में जानकारी दी गई है।
इसी तरह नोएडा प्राधिकरण ने जन स्वास्थ्य और कूड़े के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। उद्यान विभाग के अलावा तमाम स्टॉल यहां लगाए गए है।
फोटों में देखे नोएडा विकास की गैलरी
यहां फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 1976 से लेकर अब तक विकास की यात्रा को दिखाया गया है। इस यात्रा में नोएडा की स्थापना से लेकर किस तरह से नोएडा ने विकास किया यहां उद्योगों की स्थापना की गई। कैसे ये शहर यूपी का शो विंडो बन गया इसको प्रदर्शित किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.