नोएडा में बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर जालसाज ने एक महिला से 20 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक को खोलने के बाद एक पिन कोड जनरेट हुआ। जालसाज ने पिन नंबर पूछा, महिला ने झांसे में आकर जालसाज को पिन बता दिया। जिसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपए कट गए। पीड़ित महिला स्वाति राय सेक्टर 50 में रहती है। कोतवाली सेक्टर-49 में जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फोन कर पूछा, डबल डोज लगी या नहीं
पुलिस ने बताया कि जालसाज ने महिला को पहले फोन किया। फोन पर उसने पूछा कि आपके दोनों डोज लग चुकी हैं या नहीं। यदि लग गई है तो आपको बूस्टर डोज लगवानी होगी। पीड़ित महिला ने विश्वास में आकर बूस्टर डोज लगवाने की प्रक्रिया जाननी चाही।
जालसाज ने पीड़िता के मोबाइल पर भेजा लिंक
फोन पर उसने बताया कि आपको एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक को ओपन करने के बाद एक पिन नंबर जनरेट होगा। जिसे आपको हमें बताना होगा। इसके बाद स्वता ही टाइम स्लॉट और सेंटर का मैसेज आपके फोन पर आ जाएगा।
पिन नंबर बताते ही गायब हुए 20 हजार
फोन पर लिंक आने के बाद महिला ने उस लिंक को ओपन किया। जिसके बाद एक पिन नंबर जनरेट हुआ। महिला ने पिन नंबर जालसाज को बताया और उनके खाते से 20 हजार रुपए गायब हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.