ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद में एक बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में घायल पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पिता पर गोली चलाई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
अस्पताल में चल रहा इलाज
बता दें कि जेवर थाना क्षेत्र के मंगरोली गांव निवासी श्याम सिंह निर्बल (62) रविवार को अपने घर में बैठे हुए थे। तभी उनका बेटा हिम्मत सिंह अपने दोस्त के साथ घर के अंदर आया और श्याम सिंह को गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने से घायल श्याम सिंह को परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आरोपियों पर दर्ज किया गया मुकदमा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर आरोपी बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि श्याम सिंह के घर में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी से उनका बेटा नाराज था। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.