कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी कटैया मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं खजुरी पुश्ता मार्ग पर डिवाइडर से टकराने पर रांग साइड आ रहे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली करावल नगर में भूपेंद्र (30) परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। वह लोनी में किसी काम से आए थे। गढ़ी कटैया मार्ग पर वह पैदल जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानिय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
रांग साइड आ रही बाइक डिवाइडर से टकराई
पुनित एक्लेव कॉलोनी में आसिफ और मनवर परिवार के साथ रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से पूजा कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। बाइक रांग साइड चल रही थी। इस दौरान सामने से एक कार आई। कार चालक ने बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई।
वहीं बाइक सवारों ने भी अपनी बाइक डिवाइडर पर चढ़ा दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक मनवर और आसिफ घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.