दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित राम विहार कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगे धार्मिक पोस्टर को फाड़ने को लेकर लोगों ने मागलवार को जमकर हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि होटल संचालक द्वारा पोस्टर फाडकर अपना बोर्ड लगा दिया गया। कॉलोनी के लोगों ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर हैरीटेज पब्लिक स्कूल के पास राम विहार कॉलोनी स्थित है। कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी के मुख्य गेट पर धार्मिक पोस्टर लगा हुआ है। आरोप है कि देर रात को किसी ने धार्मिक पोस्टर को फाड दिया और लाइट चोरी कर ली। मंगलवार को जब कॉलोनी के लोगों को पता चला तो उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में अवैध रुप से चलने वाले होटल वालों ने धार्मिक पोस्टर फाड कर अपने होटल के नाम का पोस्टर लगा दिया।
पुलिस ने हंगामा करने वालों को कराया शांत
हंगामा बढ़ने की सूचना पर निवाड़ी पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। कॉलोनी के लोगों ने होटल संचालक के खिलाफ निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.