मुरादनगर सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी:महिला की रात में नींद खुली तो बेड से गायब मिला, CCTV बंद था, परिजनों ने गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर लगाया जाम

गाजियाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरादनगर अस्पताल से बच्चा चोरी होने के विरोध में लोगों ने मेरठ-गाजियाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। इसे लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। - Dainik Bhaskar
मुरादनगर अस्पताल से बच्चा चोरी होने के विरोध में लोगों ने मेरठ-गाजियाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। इसे लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

गाजियाबाद के मुरादनगर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला का बच्चा चोरी हो गया। परिजनों ने बच्चे चोरी होने की सूचना मिलने पर अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पहुंच गए। हाइवे को जाम कर दिया। वे अभी भी सड़क पर बैठे हुए हैं। जाम में कई वाहन फंसे हुए हैं। 7 डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

अस्पताल में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में दो दिन पहले महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार रात करीब 3 बजे महिला की आंख खुली तो उसके बेड से बच्चा गायब था। महिला ने शोर मचाया तो बाकी लोगों की भी नींद खुल गई।

बच्चे को अस्पताल में खोजा गया। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात नहीं था। परिजनों ने फोन करके गांव से सैकड़ों लोगों को बुला लिया।

लोग बोले- एफआईआर हो
सैकड़ों लोग शनिवार सुबह करीब 8 बजे मुरादनगर कस्बे में गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने रोड जाम कर दिया। सूचना पर मुरादनगर थाने के प्रभारी फोर्स लेकर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसे लेकर लोगों से उनकी खूब नोकझोंक भी हुई।

लोगों की मांग है कि सीएमओ, एसडीएम को मौके पर बुलाया जाए। डॉक्टरों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर की जाए और बच्चे को बरामद किया जाए। इसके बाद ही वह जाम खोलेंगे। फिलहाल अभी तक हाईवे पर जाम लगा हुआ है। इसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...