इंस्टाग्राम पर झगड़े में दो दोस्तों का मर्डर:नाबालिग लड़की ने चैलेंज करके गली में बुलाया फिर भाई-दोस्तों से हत्या करा दी

गाजियाबाद8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली में इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक कमेंट करने से नाराज एक नाबालिग लड़की ने दो दोस्तों की हत्या करवा दी। उसने दोनों को फोन करके चैलेंज किया कि हिम्मत है तो गली में आकर बता। वे पहुंचे तो लड़की के भाई और दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। सभी आरोपी नाबालिग हैं।

यह वारदात बुधवार रात दिल्ली के बाहरी इलाके में हुई। मामला अब सामने आया है। मारे गए लड़कों की पहचान गाजियाबाद के निखिल (28) और दिल्ली के साहिल पांडे (18) के रूप में हुई है। डीसीपी देवेश महला ने बताया कि लड़की, उसके भाई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले हाथापाई हुई, फिर चाकू चले
निखिल और साहिल मौके पर पहुंचे तो पहले लड़की के भाई और उसके दोस्तों से उनकी हाथापाई हुई। फिर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। साहिल ने अपने कुछ दोस्तों दूर खड़ा कर दिया था। जैसे ही उन्होंने चाकू लगते देखा तो वे घटनास्थल की तरफ दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुके थे। निखिल और साहिल को उनके दोस्त अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक साहिल पांडे दिल्ली का रहने वाला था। पहले वह भी गाजियाबाद में निखिल के घर के पास ही रहता था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी।
मृतक साहिल पांडे दिल्ली का रहने वाला था। पहले वह भी गाजियाबाद में निखिल के घर के पास ही रहता था। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी।

साहिल के घर के पास ही रहती है आरोपी लड़की
निखिल दिल्ली की आजादपुर मंडी में लोडिंग ऑटो चलाता था। साहिल भी इसी मंडी में काम करता था। दोनों इंस्टाग्राम यूजर थे और फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी थी। साहिल के घर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर ही 16 साल की लड़की रहती है। वो भी इंस्टाग्राम यूजर है। इस लड़की को रील्स बनाने का शौक है।

पहले लड़की से दोस्ती थी, फिर हो गई दुश्मनी
साहिल और ये लड़की कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात पर दोनों में दुश्मनी हो गई। इसके बाद इन दोनों के बीच इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ शुरू हो गई। इसी बीच साहिल और निखिल ने लड़की की रील्स पर कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स कर दिए थे। ये विवाद करीब दो महीने से शुरू हुआ था।

मृतक निखिल गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित अर्थला रोड का रहने वाला था।
मृतक निखिल गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित अर्थला रोड का रहने वाला था।

इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में गाजियाबाद में भी हुआ था डबल मर्डर

इंस्टाग्राम रील्स को लेकर गाजियाबाद में एक पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी। रील्स देखकर उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का कहीं और अफेयर है।
इंस्टाग्राम रील्स को लेकर गाजियाबाद में एक पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी। रील्स देखकर उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का कहीं और अफेयर है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी करीब 10 दिन पहले इंस्टाग्राम को लेकर डबल मर्डर हुआ था। पत्नी और नाबालिग बेटी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थीं। ये पति को नागवार गुजरता था। उसने दोनों को खूब समझाया, लेकिन नहीं मानीं। इससे पति को दोनों के चरित्र पर शक होने लगा। एक रात पति ने दोनों पर फावड़े से हमला करके हत्या कर दी। इस मामले में पति जेल में है। यहां क्लिक करें...