मुहम्मदाबाद की शहीदी धरती पर मंगलवार को आजादी की 75वीं वर्षगाठ के तहत गौरव यात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अष्ट शहीद भवन पर तिरंगा झंडा फहरा कर शहीदों को सलामी देते हुए माल्यार्पण कर उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील राम के साथ सबसे पहले झंडा रोहण किया। उसके बाद शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर सुनील राम ने कहा कि मुहम्मदाबाद की धरती 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ों के आह्वान के बाद 18 अगस्त को सेनानी शिवपूजन राय के नेतृत्व में 8 लोगों ने तहसील पर तिरंगा झंडा फहराते हुए सीने में गोली खाते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दिया।
इन वीर सेनानियों ने तिरंगा झंडा को झुकने नहीं दिया। अपनी जिद के आगे ब्रितानी हुकूमत को झुका कर तिरंगा झंडा को फहरा कर दम लिया। देश भर में सेनानी इस कदर देश भक्ति की ऊर्जा से अंग्रेजों के खिलाफ लड़े की उन्हें (अंग्रेजो) को हार मान कर यहां से जाना पड़ा।
बीजेपी की नीतियों से आमजन परेशान
देश के वर्तमान परिदृश्य पर बोलते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि देश के अंदर आज गरीब परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है, आज शहीदों के भवन या जहां जहां शहीद पार्क है। उपेक्षा का शिकार बन गए है। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों से आमजन परेशान है। इन सभी समस्याओं को लेकर सोनिया गांधी पूरे देश में शहीदों के सम्मान में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी पदयात्रा
राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा करेंगे। गाजीपुर में भी मुहम्मदाबाद से पदयात्रा शुरू हुई, जो 75 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद खत्म होगी। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने करते हुए कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। आमजन परेशान है महंगाई से, नौजवानों को रोजी-रोटी नहीं मिल रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गरीब जनता और गरीब होती जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.