गाजीपुर में सादात क्षेत्र की मंगारी चट्टी पर भाजपा प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अरुण कुमार पांडेय ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी।
ग्रामीणों के द्वारा जर्जर सड़क तथा शारदा सहायक नहर में पानी ना आने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रेम नाथ मिश्र ने लोगों की शिकायत को जिले पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि लंबे समय से क्षेत्रवासी जर्जर सड़क और जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा नहीं सुनी जाती उनकी समस्या
नहर में पानी न आने से किसानों की खेती भी सूख रही है। इन समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायतें दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या को सुना नहीं जाता है।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से विनोद प्रजापति पंचदेव गौड़ विवेकानंद सिंह अरविंद सिंह ,प्रदीप कुमार सिंह(पप्पू) मनोज कुमार सिंह ,रघुवंश सिंह, अभय कुमार सिंह, रविन्द्र, सिंह, इन्द्रपाल सिंह, श्याम कन्हैया सिंह, बृजेश सिंह,आदि उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता यशवंत सिंह ने किया संचालन प्रेम नाथ मिश्र ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.