गाजीपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1010 टीबी मरीजों को गोद लेने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री ने 2025 तक देखा है। अब प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से कमर कस ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा गोद लिए गए 21 टीबी मरीजों को आज न्यूट्रिशन का वितरित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि टीबी मरीज हमारे ही समाज के हैं और हमारे आसपास के रहने वाले लोग हैं। उनसे दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की जरूरत है। यदि हम ऐसा करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखे हैं। वह सपना 2023 या 2024 तक पूरा कर कर सकते है। इसके लिए आगे आकर पहल करने की जरूरत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने 21 टीबी मरीजों को लिया था गोद
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथिलेश सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयुष्मान भारत का स्थापना दिवस मनाया गया था। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। उसी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को टीबी मरीजों को गोद लिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई थी और उन्होंने तत्काल 21 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा भी की थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा सभी गोद लिए हुए मरीजों को न्यूट्रिशन वितरण करने का काम किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों के गोद लिए जाने के संबंध में क्षय रोग विभाग से लिस्ट की मांग की थी।
1010 मरीजों को गोद लिए जाने की दी सहमति
उन्हें विभाग के द्वारा लिस्ट उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद कुल 1010 मरीजों को विभिन्न कार्यकर्ताओं के द्वारा गोद लिए जाने का सहमति पत्र विभाग को प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने 11 टीबी मरीजों को गोद लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.