जमानियां पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूछताछ किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने चौदह दिनों कि न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तारावती,आरक्षी अजीत यादव और संजीव कुमार सिंह शामिल रहे।
मामला जमानियां के सुहवल थाना क्षेत्र के गांव का है। कुछ दिन पहले एक युवती अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। उसके घर गांव के ही एक किशोर का आना-जाना था। इसी बीच किशोरी की उससे जान-पहचान हो गई। किशोर शादी का झांसा देकर किशोरी से संबंध बनाता रहा। 25 जून को किशोरी ने शादी का दबाव डाला तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी
26 जून को उसके परिजन किशोर के घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इस पर किशोर के माता-पिता ने जान से मारने कि धमकी देते हुए सभी को भगा दिया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और किशोर, उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी किशोर को शिवाला चौराहे से दबोच लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.