कर्नलगंज नगर में आज बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ नगर के अब तक के सबसे बड़े विशाल एवं भव्य मंदिर का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक के द्वारा कराया गया। जिस के क्रम में आज कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह तथा कटरा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह व सांसद प्रतिनिधि अशोक सिंह समेत दर्जनों संभ्रांत गण व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम क्षेत्र विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बालाजी शक्ति धाम मंदिर पहुंचकर वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा करते हुए मंदिर का लोकार्पण किया, तथा मंदिर निर्माण के क्रम में संचालित अन्य कार्यों का भी शुभारंभ कराया।
नगर का सबसे विशाल मंदिर है बालाजी शक्ति धाम
कर्नलगंज नगर के ठठराही मोहल्ला स्थित बालाजी शक्ति धाम मंदिर जिसे वर्तमान में नगर का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर का दर्जा प्राप्त है, जिसका श्रेय नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी को जाता है। बालाजी शक्ति धाम मंदिर पूर्व में राम जानकी मंदिर था, लेकिन मंदिर के सरवराकार की आर्थिक स्थिति के चलते मंदिर भी बुरी तरह बदहाली का शिकार हो गया। और देखते-देखते मंदिर खंडहर में तब्दील हो गया। जिसके बाद नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने मंदिर की दुर्दशा पर नगर के लोगों से सहयोग मांगा, तथा मंदिर के जीर्णोद्धार व नव निर्माण का कार्य शुरू कराया।
सरदार जोगिंदर सिंह जानी के प्रयास के चलते बदहाल हो चुके मंदिर को आज नगर का सबसे भव्य मंदिर कहा जाता है। 4 मंजिला ऊंचे बालाजी शक्ति धाम मंदिर को धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी निर्माण कराया गया है।
विधायक ने किया लोकार्पण
कर्नलगंज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह ने आज बालाजी शक्ति धाम मंदिर का लोकार्पण किया।पिछले कई महीनों से चल रहे निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो रहा है। साथ ही बालाजी शक्ति धाम मंदिर नगर का मुख्य बिंदु भी कहा जाने लगा है। जिसका आज बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रीय विधायक के द्वारा लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम का आयोजन
मंदिर लोकार्पण के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के व्यवस्थापक सरदार जोगिंदर सिंह जानी व भाजपा नगर महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा के द्वारा किया गया। जिसमें नगर के पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल के द्वारा क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ,कटरा विधायक के भाई तिरपन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले नगर के संभ्रांत लोगों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.