नगर का प्रसिद्ध कन्हैया लाल इंटर कॉलेज जिसने अपनी पढ़ाई खेल प्रतियोगिता तथा एनसीसी के बेहतर प्रदर्शन ने प्रदेश मे नहीं बल्कि पूरे देश में अपना परचम लहराया। उसी कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने एक बार फिर प्रदेश में कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया। एनसीसी कैडेट्स को मिले सम्मान के बाद विद्यालय के सभी अध्यापकों तथा प्रधानाचार्य ने एनसीसी के कैडेट्स को बधाइयां व हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कर्नलगंज में संचालित कन्हैया लाल इंटर कालेज की एनसीसी कंपनी के अंडर ऑफिसर तैय्यबा परवीन व अंडर ऑफिसर तुफैल अहमद को गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया है। गोरखपुर एनसीसी ग्रुप की तरफ से गाजियाबाद में इंटर ग्रुप कंप्टीशन में कैडेटों ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया। गोरखपुर एनसीसी ग्रुप की तरफ से 102 यूपी बटालियन महराजगंज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अधिकारियों समेत पूरा विद्यालय रहा मौजूद
जिसमें सीएम योगी ने कैडेटों को सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर 48वीं बटालियन गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर सहित बटालियन परिवार व विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य, कंपनी कमांडर मेजर राजाराम सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। मेजर राजाराम ने बताया कि इन दोनों कैडेटों ने अथक परिश्रम करके विद्यालय बटालियन का ही नही जिले का नाम गोरखपुर ग्रुप में रोशन किया है।
सभी लोग दे रहे शुभकामनाएं
एनसीसी कंपनी के अंडर ऑफिसर तैय्यबा परवीन व अंडर ऑफिसर तुफैल अहमद सम्मानित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.पी. मौर्य ने विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों होनहार कैडेट्स को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.