गोंडा नगर निकाय चुनाव:भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, मुजेहना को पहली बार नगर पंचायत का मिला दर्जा

गोंडा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गोंडा के धानेपुर नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले आज मुजेहना मंडल के काली भवानी मंदिर में किसान प्रतिनिधियों का सम्मेलन का एक आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विशिष्ट अतिथि विद्याभूषण द्विवेदी रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की विकास के लिए नई तकनीकी के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश को प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष एवं धानेपुर निकाय चुनाव के प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्रा ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दे कर उपलब्धियां गिनाई।

11 किसानों की समिति गई बनाई
कार्यक्रम के संयोजक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि सभी वार्डों व बूथो में 11 किसानों की समिति बनाई गई है। समिति आगामी निकाय चुनाव व्यापारियों को जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएगी।

ये लोग रहे उपस्थिति
जिसमें अनिल कनौजिया चिकितस्या प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मंडल अध्यक्ष मुजेहना संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम, बारी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंडल महामंत्री अनुज मिश्रा, कार्यक्रम संचालन एवं जिला कार्य समिति सदस्य प्रमोद पांडे, मंडल महामंत्री सुरेश तिवारी, गुरदास शर्मा, मंडल अध्यक्ष मेहनवन आत्मा राम वर्मा, वर्मा मंडल अध्यक्ष बहलोलपुर रवि प्रकाश तिवारी, मंडल महामंत्री बहलोलपुर, अरुण त्रिपाठी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभय सिंह नगर निकाय चुनाव संयोजक खेम राज मिश्र के साथ तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।