महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में सुनवाई:बृजभूषण शरण सिंह दाखिल करेंगे जवाब, निचली अदालत से बरी किए जाने के खिलाफ दायर की है अपील

गोंडा29 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राउज एवेन्यू स्थित सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के

.

बीते 28 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया था कि बृजभूषण शरण सिंह के लिए जवाब दाखिल करने का यह अंतिम अवसर है। कोर्ट ने कहा था कि निर्धारित समय में जवाब दाखिल नहीं करने पर आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में आज होने वाली सुनवाई में उनके जवाब और अदालत के रुख पर सबकी निगाहें रहेंगी।

3 अगस्त को निचली अदालत ने किया था बरी

राउज एवेन्यू की निचली अदालत ने 3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को मामले में बरी कर दिया था। इसके करीब डेढ़ महीने बाद 28 सितंबर 2026 को महिला पहलवानों ने इस फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर की थी।

पहलवानों ने फैसले को बताया त्रुटिपूर्ण

महिला पहलवानों ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि निचली अदालत ने रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का चुनिंदा और गलत आकलन किया। उनका कहना है कि फैसला अनुमानों और अटकलों पर आधारित था। याचिका में यह भी दलील दी गई है कि फैसले में यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं के व्यवहार को लेकर रूढ़िवादी धारणाओं का सहारा लिया गया, जो कानूनी रूप से उचित नहीं है।

अधिवक्ता बोले- कानूनी प्रक्रिया का पूरा सहयोग करेंगे

बृजभूषण शरण सिंह के अधिवक्ता ऋषभ भाटी ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। जवाब दाखिल करने के लिए आज तक का समय मिला था। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया जारी है और वे अदालत का पूरा सहयोग कर रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह भी न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान कर रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links