• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Defense Minister Rajnath Singh Reached Gonda Said Earlier Bullets Were Made In UP, Now A Bullet Is Being Made, Here BrahMos Missile Will Be Made, Youths Demand Recruitment

राजनाथ की रैली में 'सेना भर्ती शुरू करो' के नारे:गोंडा की रैली में युवाओं ने नारेबाजी की तो रक्षामंत्री बोले- होगी... होगी, परेशान मत हो; देखें VIDEO

गोंडाएक वर्ष पहले

यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री गोंडा जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वो कह रहे थे 'सेना भर्ती चालू करो, हमारी मांगे पूरी करो।'

इस पर रक्षा मंत्री ने कहा 'चिंता मत करो, होगी... होगी' और वे विरोध कर रहे युवाओं को शांत करने की कोशिश करते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'आपकी चिंता हमारी भी है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते थोड़ी मुश्किलें आईं। जल्द ही भर्ती होगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद यहां जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह चरित्र है। जो कहा उसे पूरा किया है, मेरी जो पार्टी बोलती है उस पर कोई सवालिया निशान नहीं खड़ा कर सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में जनसभा को किया संबोधित।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में जनसभा को किया संबोधित।

हम आंख मिलाकर काम करते हैं
रक्षा मंत्री ने कहा कि हम जनता की आंखों में धूल झोंक कर नहीं आंख मिलाकर काम करते हैं। हम लोगों ने धारा 370 समाप्त करने की बात कही थी, वो पूरा किया। पड़ोसी देशों में हिंदू जलालत की जिंदगी झेल रहे थे। उस समय नागरिकता कानून पास करने की बात कही थी। उसे पूरा किया, अब दूसरे देश में जलालत की जिंदगी जीने वाले भारत आए, उन्हें नागरिकता देने का कानून पास कर दिया। अब किसानों को 6 हजार रुपए मिल रहा है, अब 6 हजार और मिलेगा।

अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी
उन्होंने कहा कि यूपी में अभी तक गोली बनती थी, अब गोला बन रहा है। यहां ब्रह्मोस मिसाइल भी बनेगी, जिसका शिलान्यास हो चुका है। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत की ताकत दिखाई। आज भारत को कोई आंख दिखाता है, तो हम सीमा के अंदर घुस कर मारते हैं। राहुल गांधी ने संसद में कहा कि भारत के सैनिक चीन सीमा पर ज्यादा मारे गए, तो विदेशी पत्रकार ने अपने अखबार में लिखा था कि चीन के सैनिक ज्यादा मारे गए।

खबरें और भी हैं...