गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की ने थाना छपिया में अपने साथ हुए जुल्म की दास्तां सुना कर छपिया पुलिस से इन्साफ की मांग की है। मामला गोंडा जिले के छपिया थाना से जुड़ा है, पीड़िता ने अपने शिकायती में बताया है की उसके पास के गांव दलालजोत का रहने वाला युवक शादी का झांसा दे कर 6 महीनों तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा, जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसके तेवर बदल गए उसने शादी करने से ही मना कर दिया।
डरा धमका कर जबरन सम्बन्ध बनाता
बात यहीं खत्म नही हो जाती युवक ने लड़की को ब्लैकमेल कर अपने मित्र से भी जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने को मजबूर किया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब दूसरे के साथ सम्बन्ध बनाने पर लड़की ने आपत्ति जताई तो उसे डरा धमका कर जबरन सम्बन्ध बनाया जाता। लड़की ने बताया कि युवक के कहने पर एक युवक अपनी बाइक से उसे लाता ले जाता था, वहां कोल्ड्रिंक आदि में मिला कर जबरदस्ती नशे की दवा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया जाता था।
युवक ने चार दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म
बीती रात भी युवक के कहने पर उसे बाइक से लेकर गया था, वहां युवक ने अपने चार दोस्तों से बारी बारी से दुष्कर्म कराया, उसके बाद जंगल में ले जाकर मारने पीटने के बाद बांध कर वहीं छोड़ कर चले आए। किसी तरह लड़की जान बचाकर वहां से आई। लड़की ने अपने साथ हुए इस अत्याचार की दास्तां छपिया पुलिस को सुनाई तथा आरोपितों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा लिखे जाने की पुष्टि नहीं की गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.