कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में हुए मौत के बाद गोंडा में आज दैनिक भास्कर की टीम ने रियलिटी चेक किया। जिसके बाद सच्चाई निकलकर सामने आई। गोंडा जिले में भी लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरुक नहीं किया जा रहा है।
नवरात्रि पर्व पर लोग अक्सर देवी स्थान पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं। वहीं आज गोंडा मुख्यालय स्थित मां खैरा भवानी मंदिर में भारी भीड़ थी। यहां पर कई किलोमीटर दूर से लोग अलग-अलग साधनों से चलकर दर्शन करने एव मुण्डन कराने के लिए पहुंचे। मां खैरा भवानी मंदिर में मुंडन कराने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली से दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे पहुंचे।
बड़ा हादसा होने से बचा
एक जगह तो सड़क से गुजरते वक्त ट्राली एक तरफ झुक गई। पलटने से बच गई नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में जगह फुल होने से महिलाए और बच्चे किनारे सहारा लेकर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। जब महिलाओं से पूछा गया कि इतनी बड़ी संख्या में ट्राली की सवारी कर रहे आपको डर नहीं लगता, तो उनका जवाब सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
नाती का मुंडन कराने ट्राली से आई महिला
महिलाओं ने कहा कि जब माता के दरबार जा रहे हैं तो कुछ नहीं हो सकता वो रक्षा करेंगी। वही अपने नाती का मुंडन कराने ट्राली से आई महिला लखराजी ने बताया कि बहुत दूर से ट्रैक्टर ट्राली से माता जी के मंदिर अपने नाती का मुंडन कराने आए हैं। रास्ते मे अगर कोई घटना हो जाती तो माता जी की शक्ति से कुछ नहीं होता वो बचा लेती। ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर ने बताया कि लगभग 30 किलोमीटर दूर जिगना बाजार से खैरा माँ के दरबार मुंडन के लिए जा रहे हैं। इतनी सवारी को लेकर जा रहे ये गलत है अब आगे से नहीं होगा।
ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग कृषि कार्य के लिए
मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता पर अक्सर लोग लापरवाही करते हैं। ट्राली पर यात्रा करते हैं जो गलत है ये बहुत बड़ी लापरवाही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि सभी को जागरूक किया जा रहा है। वह अपने ट्रैक्टर ट्राली से यात्रियों को लेकर के किसी स्थान पर ना जाएं। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती। लापरवाही मिलने पर संबंधित ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.