गोरखपुर जिले के गोला स्थित एक मकान में किराए के कमरे में रह रही विवाहित महिला ने पति से झगड़ा के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोला थाना क्षेत्र के नेवास निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र भीम सेन उर्फ नाटा ने हरैया थाना बांस गांव निवास 19 वर्षीय कुमकुम पुत्री बाबूलाल से नागपुर में प्रेम विवाह किया था। दोनों में प्रेम संबंध नागपुर रहने के दौरान हुआ था। शादी करने के बाद दोनों भागकर गोला चले आए। उपनगर के पश्चिमी चौराहे पर गोला कौड़ी राम मार्ग पर ठाकुर दूबे की मकान में किराए पर रहने लगें।
सुरज एक ठेले पर सहयोगी के रूप में रहता था। अक्सर शराब के नशे में वह घर आता था। तकरीबन 15 दिन पहले किसी बात को लेकर पति ने महिला को मारा पीटा था। वहीं महिला गर्भवती थी। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा और मारपीट होने के बाद पति घर से निकलकर बाहर चला गया। रात में महिला ने दरवाजा बंद कर दुपट्टे से पंखे में फांसी लगा ली।
पड़ोस की एक महिला कुमकुम से मिलने के लिए उसके कमरे पर गयी। बहुत बार बुलाने पर जब कोई जवाब नहीं आया। तब उसने खिड़की से देखा तो महिला फांसी पर झूलते देखकर चिल्लाने लगी। पड़ोसी महिला के पति को तुरंत बुलाकर लेकर आई और दरवाजे को तोड़कर महिला को अस्पताल पर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पति की यह दूसरी शादी थी। इसके पहले भी उसने एक महिला से लव मैरेज किया था। जिससे उसे एक लड़का भी है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.