विधानसभा खजनी क्षेत्र सिकरीगंज के हरिओम लॉन के प्रांगड़ में ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग संवाद का आयोजन हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी रहे। खजनी क्षेत्र प्रबुद्ध ब्राह्मण पार्टी के संयोजक सहित सन्तोष उपाध्याय, मनोज शुक्ल जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रत्नेश पाण्डेय विकास पाठक, डॉ. डीएन शुक्ल, धरणीधर त्रिपाठी, तारकेश्वर मिश्र, अनिल पांडेय, रामप्रवेश त्रिपाठी मंचासीन रहे।
प्रबुद्ध वर्ग संवाद मंच के माध्यम से खजनी क्षेत्र के प्रबुद्ध ब्राह्मण में हुए भ्रांतियों पर फोकस करना मुख्य उद्देश्य रहा। संवाद के जरिये खजनी मंडल के ब्राह्मण भाजपा पदाधिकारी सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग को सशक्त बनाने का संकल्प कमल शक्ति संदेश देने का प्रयास किया गया। भाजपा बिना किसी भेदभाव, ऊंच-नीच और पंथ मजहब में अंतर किये आधी आबादी का जीवन स्तर पर उठाने की हिमायती है। इनमें तीन तलाक पर रोक, पुलिस भर्ती में महिलाओं को वरीयता, निशुल्क गैस कनेक्शन, आवास आदि के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा अहम होंगे। संवाद के जरिए भाजपा शासन में स्थिति का अंतर संवाद के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में सिकरीगंज खजनी क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित होकर संवाद के जरिये स्पष्ट किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.