उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिनों दौरे पर गोरखपुर पहुंचे आएंगे। संतकबीरनगर में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम करीब 2 बजे बजे गोरखनाथ मंदिर में पहुंचें और यहां भोजन कर कुछ देर रहने के बाद कुशीनगर रवाना हो गए। कुशीनगर में मुख्यमंत्री दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम में वापस गोरखपुर आएंगे और गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
सोमवार को लखनऊ रवाना हो जाएंगे सीएम
सोमवार की सुबह सीएम यहां गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के बाद वह देवरिया रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के महराजगंज जाने की भी संभावना है। हालांकि देवरिया व महराजगंज का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सोमवार को वहीं से मुख्यमंत्री के लखनऊ रवाना हो जाने की संभावना है।
कुशीनगर में दो कार्यक्रमों में हुए शामिल
मुख्यमंत्री कुशीनगर के कप्तानगंज एवं सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। दोनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित भी किया। शाम 5 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रविवार की शाम को अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव एवं विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
इन परियोजनाओं की मिली सौगात
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.