दशहरा, दीपावली और छठ पर्व में दिल्ली, पंजाब, मुंबई और एर्नाकुलम से घर आने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल, 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल, 01662/ 61 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।
जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल कल से
जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल, जम्मूतवी से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से सुबह 5.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.35 बजे छूटकर बरौनी 11.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से शाम चार बजे चलकर गोरखपुर से रात 11.00 बजे छूटेगी और दूसरे दिन जम्मूतवी रात 8.45 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल 29 से
आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 11.10 बजे चलकर गोरखपुर से रात 12.15 बजे छूटकर सहरसा 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से दोपहर 2.30 बजे चलकर गोरखपुर से रात 12.40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 1.55 बजे पहुंचेगी।
दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक अक्तूबर से
दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार, रविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार को दादर से दोपहर 2.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर देर रात 2.45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल तीन अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे चलकर तीसरे दिन दादर 3.25 बजे पहुंचेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.