'विश्व कल्याण की भावना रखता है सनातन धर्म':गोरखपुर में चंपत राय बोले- धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना जरूरी

गोरखपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिन्दू परिषद केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा, सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जो विश्व कल्याण और विश्व बन्धुत्व की भावना रखता है। जिसे सुरक्षित रखने के लिए जहां समय- समय पर धर्म जागरण की आवश्यकता है। वहीं, धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना आवश्यक है।

चंपत राय रविवार को गोरखपुर पहुंचे। वे यहां आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण और रामोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद गोरखपुर महानगर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित किया गया था।

भगवान श्रीराम के विग्रह के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भगवान श्रीराम के विग्रह के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कान्वेंट स्कूलों के भरोसे बच्चों को छोड़ देते लोग
उन्होंने कहा, आज के परिवेश में लोग अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों के भरोसे छोड़ देते है। ऐसी दशा में बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित रह जाते है। ऐसे में उन्हें अपने इतिहास और धर्म की व्यवस्थित जानकारी नहीं हो पाती।

ऐसे युवाओं को अपने सनातन के इतिहास और धर्म की जानकारी के लिए धर्म जागरण जरूरी है। वह तभी संभव हो सकेगा जब सबके मन के समर्पण का भाव हो। कहा कि किसी भी देश के युवा ही उस देश के भविष्य होते है। लिहाजा युवाओं में समर्पण का भाव जगाना होगा। युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रभु श्रीराम का अनुसरण करने आवाह्न किया।

भगवान श्रीराम दरबार की भव्य आरती की गई।
भगवान श्रीराम दरबार की भव्य आरती की गई।

श्रीराम दरबार की हुई भव्य आरती
इससे पहले मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम के विग्रह के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंती सगुण श्रीवास्तव ने और अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने किया आचार्य पद्धति शीतलजी एवं आभार ज्ञापन विश्व प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पहले भगवान श्रीराम दरबार की भव्य आरती की गई।

कार्यक्रम में काफी अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में काफी अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, डॉ. सत्या पांडेय, असीम कुमार, विधायक फजील, ईश्वरचंद जायसवाल, सुधा मोदी, विष्णु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, शिवजी सिंह, डॉ आरपी शुक्ल, डॉ. जेपी जयसवाल, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज गौड़, देवीलाल गुप्ता, राहुल पांडे, विनीता माया गुप्ता, रागिनी श्रीवास्तव, अनूप शुक्ला जिला मंत्री, गोरखपुर(उत्तरी), शीतल मिश्रा, विभाग मंत्री (गोरखपुर विभाग) आदि लोग मौजूद रहे।