गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर मोहल्ले में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही बीच बचाव कर रहे दो अन्य लोगों को भी मारकर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित अनिल ने सोमवार को तहरीर दी है।
15 से 20 थे हलावर
नरसिंहपुर मोहल्ले में बीती रात निजामपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता अपनी एक्टिवा से घर जा रहे थे। तभी 15 से 20 की संख्या में हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरीके से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में वह सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में तिवारीपुर थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
किसी से नहीं है दुश्मनी
अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं है। कुछ हमलावरों की पहचान स्थानीय लोगों की मदद से कर ली गई है। कुछ समय के अंतराल पर अन्य दो लोगों पर भी इसी भीड़ ने हमला करके घायल किया, जिसका भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।घटना सीसीटीवी में कैद,
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मोहल्ले में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही बीच बचाव कर रहे दो अन्य लोगों को भी मारकर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित अनिल ने सोमवार को तहरीर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.