• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Husband Used To Pressurize To Have A Relationship With Another, Wife Refused, Then Husband Told The Truth; Said Bought 2.60 Lakh Rupees, Which I Will Say Will Have To Be Done

देवरिया में पत्नी ने लगाई पुलिस से इंसाफ की गुहार:पति बनाता था दूसरे के साथ संबंध बनाने का दबाव, पत्नी ने किया इंकार तो पति ने बयां की हकीकत; बोला-2.60 लाख रुपए में खरीदा है जो कहूंगा करना पड़ेगा

देवरिया2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी के बाद पति बनाता था पत्नी पर दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव। - Dainik Bhaskar
शादी के बाद पति बनाता था पत्नी पर दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव।

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहन ने अपनी बुआ की लड़की (फुफेरी बहन) का 2.60 लाख रुपए में सौदा करा दिया। शादी के एक महीने बाद नाबालिग ने आरोपी बहन के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि, उसकी बहन ने पैसा लेकर जिससे उसकी शादी कराई थी वो उसको दूसरे के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जब पीड़िता ने पति की बात मानने से इंकार किया तो उसने पत्नी के पिता को घर में बंधक बना लिया था। बड़ी मुश्किल से वो अपने ससुराल से जान बचाकर निकली है।

पैसा लेकर करा दी धोके से शादी

पीड़िता ने बताया कि, 9 जून को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो 11 जून को अपने ससुराल राजस्थान चली पहुंची। सुसराल पहुंचने के बाद उसका पति उसपर दूसरे के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो कई बार उसने मारा पीटा। एक दिन पति ने सच्चाई बताई कि, उसकी फुफेरी बहन ने उसका सौंदा किया था। उसने 2.60 लाख रुपए देकर पीड़िता को खरीदा है। इसलिए अब उसकी बात माननी पड़ेगी। क्योंकि, यह रकम उसने किसी से उधार लेकर दी थी।

परिवार ने बेटी को बहाने से निकाला

सच्चाई पता चलने के बाद पीड़ित किशोरी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। यह सुनकर पिता ने किशोरी की गोंडा में रहने वाली बड़ी बहन और जीजा को हकीकत बताई। इसके बाद पिता अपनी दूसरी बेटी और दामाद को लेकर 17 जून को राजस्थान पहुंचा। बेटी के ससुराल पहुंचकर पिता ने मां की तबीयत खराब होने का बहाना कर छोटी बेटी की विदाई की बात की। इसपर छोटे दामाद ने अपने ससुर के सामने एक शर्त रखी। दामाद ने कहा कि, जबतक मेरी पत्नी अपने मायके में रहेगी तबतक आपको यहां रहना पड़ेगा। इसपर उन्होंने शर्त मान ली और पीड़िता को लेकर परिजन वापस आ गए।

पिता ने भीख मांगकर जुटाए वापसी के पैसे

इसके बाद एक दिन पीड़िता का पिता अपने छोटे दामाद के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया। सुबह टहलने के बाद बहाने पिता घर से भाग निकला। लेकिन, उसके वापस वापसी के पैसे नहीं थे। किराए का पैसा जमा करने के लिए पिता ने भीख मांगी। पांच दिन बाद पिता अपने घर पहुंचा। इसके बाद पिता अपनी छोटी बेटी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पर उनसे मुलाकात नहीं हुई। पीड़िता ने भटनी थाने में अपने पति और सौदा करने वाली बहन के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

नाबालिग की करा दी 37 साल के व्यक्ति से शादी

पैसा लेकर बहन ने पीड़िता की शादी उससे दो गुने से भी अधिक उम्र वाले इंसान से करा दी। पीड़िता की उम्र केवल 16 साल है। वो नाबालिग है। मामले को लेकर भटनी पुलिस से बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

खबरें और भी हैं...