गोरखपुर में नाबालिग नाती संग फरार हो गई नानी:मां बोली- 9वीं में पढ़ता मेरा बेटा, मेरी मामी कोर्ट मैरिज कर बेटे को लेकर मुबंई भाग गई

गोरखपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में एक शादी शुदा महिला ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। 40 साल की महिला नाबालिग लड़के संग फरार हो गई। लड़का 9वीं का छात्र है। जबकि, महिला रिश्ते में उसकी नानी लगती है।

घटना गगहा इलाके के अतायर गांव की है। बड़हलगंज इलाके की रहने वाली महिला अपने नाती से फोन पर बात करती थी। 28 नवंबर की सुबह छात्र घर से निकला और तब से लौट कर नहीं आया। ढूंढने पर पता चला कि महिला ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली और उसे लेकर मुबंई भाग गई।

बुधवार को लड़के की मां ने गगहा पुलिस से लिखित शिकायत कर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां ने पुलिस से लगाई गुहार
गगहा इलाके के अतायर की रहने वाली सन्नों ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया, ''मेरा नाबालिग बेटा अंसार अली (16) 9वीं का छात्र है। बड़हलगंज की एक शादीशुदा महिला रिश्ते में सन्नों की मामी और उनके बेटे की नानी लगती है। वह अक्सर अंसार से फोन पर बात करती थी। 28 नवंबर की सुबह अंसार घर से निकला। लेकिन तभी से वह घर नहीं लौटा।

महिला ने खुद फोन कर बताया
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लेकिन, इस बीच उसी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि अंसार अली मेरे साथ है। हम लोग मुबंई जा रहें हैं। महिला ने यह भी बताया कि उसने अंसार के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया है।

अनहोनी की आशंका
मां सन्नो ने शादी शुदा महिला के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि महिला नाबालिग बेटे को ब्लैक मेल कर रही है। उन्होंने अपने बेटे के साथ किसी अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गगहा थानेदार संदीप कुमार सिंह ने बताया, "छात्र की मां ने घटना शिकायत की है। लड़के को भगाने वाली महिला उसकी मामी लगेगी, और उसके नाबालिक बच्चे की नानी लगेगी। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"