उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सहजनवा इलाके के एक गांव का है।
धान रोपाई के लिए गई थी मां
सहजनवां इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक किशोर पर घर मे घुसकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह 12 जुलाई को दोपहर में धान की रोपाई करने गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी के अलावा उसकी बड़ी बहन मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की।
युवक ने धमकी भी दी
बड़ी बहन ने विरोध किया तो मारने पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बुधवार की पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ राज प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीकेश कुमार पुत्र चंद्रजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.