गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार के जालसाज:गहने चमकाने का झांसा देकर ज्वैलरी लेकर फरार हो जाते थे

गोरखपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को अरेस्ट किया है। यह गैंग घरों में जाकर महिलाओं को फ्री में गहने साफ कर चमकाने झांसा देते थे। फिर गहने साफ करते वक्त महिलाओं को उलझाकर गहने लेकर फरार हो जाते थे।

कैंट पुलिस ने आरोपियों के पास से गहनों को बेचकर ‌रखे गए 11, 700 रुपये बरामद कर लिए है। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर, नग आदि भी बरामद किया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस की पूतछाछ में आरोपियों ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। जालसाजों ने बताया कि इस गैंग में बिहार के कई युवा शामिल हैं, जो यही काम करता है।

बिहार के हैं पकड़े गए जालसाज
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्णिया जनपद के रानीपटरा निवासी विक्की कुमार शाह, कुलसेला निवासी रोहित कुमार शाह और मनोहर शाह के रूप में हुई। गोरखनाथ थाने के SI अवधेश मिश्रा ने बताया, गोरखनाथ के जटेपुर दक्षिणी निवासी अनन्त कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। उनके घर गहने चमकाने के बहाने जालसाज आए और गहने ले गए थे।

साधू के वेश में करते थे जालसाजी
5 मार्च को यही जालसाज गोरखनाथ इलाके के शास्त्रीपुरम में दो महिलाओं का जेवर साफ करने के बहाने लेकर फरार हो गए। फेरी वाला बनकर जालसाज महिलाओं के घर पहुंचे। उनके साथ एक साधू भी था। जालसाजों ने महिलाओं को फ्री में ज्वैलरी साफ कराने का झांसा दिया। इसके बाद गर्म पानी लाने को कहा। जैसी ही महिलाएं पानी लेने अंदर गईं, जालसाज जेवर लेकर फरार हो गए।

महिलाओं ने एक जालसाज को पकड़ा था
हालांकि, महिलाओं ने कॉलोनी के लोगों की मदद से उनमें से एक उच्चके को पकड़ लिया। ​​जिसकी पहले युवकों ने पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पिपराइच के महमूदाबाद के रहने वाले चैतू के रुप में हुई। पुलिस उसके खिलाफ चोरी और जालसाजी का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसके बाद इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा गया। तीन आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की गई तो तीनों ने घटना कबूल कर ली। अरोपियों सुमेर सागर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।