पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में गुरुवार को गोरखपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतना तिराहा पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कोई सिर पर सिलेंडर उठाकर चल रहा था तो किसी ने पैदल बाइक धकेलते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार विरोधी पोस्टर भी हाथ में लेकर विरोध जताते रहे। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में टाउनहाल तक जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया गया। नाराज कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए।
सत्ता में नहीं लौटेगी BJP, इसलिए जमाखोरी कर रही
इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इं. अभिजीत पाठक शानू ने कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रसोई गैस के दामों में भी इजाफा कर दिया गया। केंद्र की सरकार को गरीबों और नौजवानों की चिंता नहीं है। श्रीलंका हमसे गैस खरीदकर 57 रुपए प्रति लीटर बेचता है। यहां पर तेल की कीमत 100 के पार होती जा रही है। सरकार ये सोच रही है कि वे दोबारा सत्ता में नहीं आएंगे, इसलिए जितना जमाखोरी करना है कर लें। ये सीधे-सीधे जमाखोरी का मामला है।
उन्होंने कहा कि चेतना तिराहा से टाउनहाल तक जाना था, लेकिन, सरकार को यूथ से पता नहीं क्या डर है कि उन्हें रोक दिया गया है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम प्रति बैरल का दाम आधे से कम है। इसके बावजूद दाम आसमान छू रहे हैं।
नहीं मानेंगे तो होगी कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाइक और सिलिंडर लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। इस तरह के किसी भी तरह के प्रदर्शन की प्रशासन की ओर से कोई परमिशन नहीं दी गई है, इसलिए इन लोगों को यहां पर रोक दिया गया है। इन्हें समझाया जा रहा है कि ये लोग किसी भी तरह का ज्ञापन देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी बात को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं मानते हैं, तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.