मनीष गुप्ता हत्याकांड में 6वें आरोपी दरोगा विजय यादव को गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख रुपए के इनामी दरोगा को रेल म्यूजियम के पास से पकड़ा। पुलिस ने दरोगा को SIT के हवाले कर दिया है। SIT अब उससे रामगढ़ताल थाने पर पूछताछ कर रही है। वह इस केस का आखिरी आरोपी था। बाकी 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। विजय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी थी। ये भी पढ़ें
6 पुलिस वाले बनाए गए थे आरोपी
गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में रामगढ़ताल थाने में तैनात इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा, दरोगा राहुल दुबे, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, आरक्षी प्रशांत कुमार और दरोगा विजय यादव को आरोपी बनाया गया है। इसमें से पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि जौनपुर का रहने वाला दरोगा विजय फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 16 टीमें दबिश दे रही थी।
विजय यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी थी। पुलिस का दावा था कि कोर्ट में सुनवाई से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें
जानिए अब तक क्या कुछ हुआ
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.