गोरखपुर में पुलिस ने शनिवार को रेप के आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर 4 साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी।
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
मामला रामगढ़ताल इलाके का है। शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के करीब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाला युवक नशे में उसके पास पहुंचा। उसे टॉपी का लालच देकर अपने साथ लेकर गया। बाद में एक प्राइवेट स्कूल के पीछे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा था। इसी दौरान बच्ची की रोने की आवाजें सुनकर कुछ लोग वहां पर पहुंच गए।
उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद आरोपी को पकड़कर साथ ले गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.