गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा:राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में निकाला मार्च, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

गोरखपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा और संसद की सदस्यता समाप्त करने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शनिवार को गोरखपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल किया जाए।

टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भारी रोष में दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से गोलघर चेतना तिराहे होते हुए मार्च निकाला और इस दौरान पुलिस से उनकी हाल की धक्का-मुक्की भी हुई।

सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भारी रोष में दिखाई दिए।
सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भारी रोष में दिखाई दिए।

सरकार लगातार रवैया को बताया तानाशाही
इस दौरान कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा, जिस तरह से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गई वह लोग उसका विरोध करते हैं। सरकार की तानाशाही के खिलाफ वह लोग आज सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे हैं। उनकी मांग है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की जाए। सरकार लगातार तानाशाही रवैया अपना रही है। सरकार की तानाशाही को वही लोग चलने नहीं देंगे, चले जाएंगे।

गोलघर चेतना तिराहे होते हुए मार्च निकाला और इस दौरान पुलिस से उनकी हाल की धक्का-मुक्की भी हुई।
गोलघर चेतना तिराहे होते हुए मार्च निकाला और इस दौरान पुलिस से उनकी हाल की धक्का-मुक्की भी हुई।

राहुल गांधी आवाज को दबाने की हो रही कोशिश
कांग्रेस नेता मनोज यादव ने कहा, राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करके भाजपा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि पूरी तरह से तानाशाही की जा रही है। यही वजह है कि वे लोग आज सड़क पर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। सरकार राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनकी आवाज डरने वाली नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान जगह- जगह कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक होती रही।
प्रदर्शन के दौरान जगह- जगह कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक होती रही।

लोकतंत्र की हो रही हत्या
राहुल गांधी शहीद के नाती और बेटे हैं। राहुल गांधी ने किसी को चोर कहा है तो उनके खिलाफ मुकदमा दायर करें। यह लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा था कि लोकपाल बिल लाने और काला धन लाने की बात कही थी। लोगों को नौकरी देने की बात कह रहे थे। बेरोजगारी दूर करने और गैस सिलेंडर के दाम तक नहीं घटा पाए।