सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हुए 200 से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने एक- एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात भी की। हालांकि इस बार सीएम योगी लाल कक्ष में किसी से व्यक्तिगत रुप से नहीं मिले। उनसे मिलने आए सभी लोगों को फरियादियों के साथ ही जनता दरबार में सीएम से मुलाकात करनी पड़ी।
जमीन से जुड़े ज्यादातर मामले
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।
पहले किया दर्शन
मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के भ्रमण और गौ सेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने सभी का मान रखा और हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका समस्या से जुड़ा आवेदन पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपा और उसे समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। इलाज के धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के एसएसपी विपिन ताडा को सहेजा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.