मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखी है। आरोपी पर पुलिस गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है।
कैंट पुलिस ने आरोपी पैडलेगंज निवासी राधेश्याम उर्फ श्याम मोहन गौड़ के खिलाफ धारा- 153ए, 153ए(1), 153(ए)(बी), 505 बी और 67 IT एक्ट में केस दर्ज किया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
आरोपी यूट्यूब चैनल चला कर खुद को फर्जी तौर पर पत्रकार बताता था। ताजा मामला मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का है। सोशल मीडिया पर युवक ने कई आपत्तिजनक बातें लिखी है। इसकी जानकारी होने पर एक अधिवक्ता ने कैंट पुलिस से शिकायत की।
पैडलेगंज के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लियाऔर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस पोस्ट को डिलीट करा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जांच की जा रही हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.