गोरखपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:2 साल पहले रेप का आरोप लगाने पर हुई थी शादी; मायके वाले बोले- मर्डर किया गया

गोरखपुर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की लगी भीड़। - Dainik Bhaskar
महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की लगी भीड़।

गोरखपुर में मंगलवार सुबह एक महिला का फंदे से लटकता शव मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर न्यू कॉलोनी का है।

मृतका ने 2 साल पहले जिस व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया था, बाद में उसी से शादी की थी। इसके लिए पंचायत भी हुई थी।

2 साल पहले हुई थी शादी

पीपीगंज थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव में स्व. नौमीनाथ साहनी का घर है। उनकी बेटी गुड़िया की शादी 2 साल पहले माधोपुर न्यू कॉलोनी में रहने वाले विजय साहनी के बेटे राहुल से हुई थी। दोनों का 9 महीने का एक बेटा भी है। मंगलवार सुबह मकान के कमरे में राहुल ने पंखे से लटकता गुड़िया का शव देखा।

इस पर उसने शोर मचाया, तो मोहल्ले वाले भी वहां आ गए। जानकारी पाकर गुड़िया के मायके वाले भी पहुंच गए। उन लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर बवाल करना शुरू कर दिया।

रेप का आरोप लगाया, तब पंचायत से ही शादी
राहुल साहनी के घर के पीछे ही गुड़िया का ननिहाल है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। कुछ साल पहले दोनों करीब आ गए। मगर, गुड़िया जब शादी करने के लिए कहने लगी, तो वह बहाने बनाने लगा। इसके बाद गुड़िया ने राहुल पर रेप का आरोप लगा दिया। मामला बिगड़ जाने पर जनवरी, 2020 में राहुल के घर पर पंचायत हुई। इसमें दोनों की शादी कराने पर समझौता हुआ। इसके बाद मार्च में दोनों की शादी हो गई।

5 दिन पहले ही बैंकाक से लौटा है राहुल गुड़िया के चचेरे भाई रामू ने बताया कि राहुल का किसी दूसरी लड़की से भी अफेयर है। इसकी वजह से वह अक्सर गुड़िया को प्रताड़ित करता था। मंगलवार सुबह राहुल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर गुड़िया की गला दबाकर हत्या कर दी। रामू ने बताया कि राहुल 5 दिन पहले ही बैंकाक से लौटा है। राहुल वहां मजदूरी करता है और रेहड़ी लगाता है।

खबरें और भी हैं...