गोरखपुर में दूसरी शादी करने जा रहे बेटे को उसके पिता ने ही पुलिस से पकड़वा दिया। दरअसल, युवक ने दूसरे समुदाय की एक युवती से 5 साल पहले लव मैरिज किया था। उसके दो बच्चे भी हैं। अब युवक को गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। युवक उसके साथ शादी करने के लिए जाने वाला ही था। तभी पिता को इसकी भनक लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करता था
पिता का आरोप है कि दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने के बाद से ही वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करने लगा था। बुधवार को दूसरी शादी करने के लिए उसने शादीशुदा महिला को मुंबई भेज दिया था। गुरुवार को वह खुद भी मुंबई जाने के लिए चुपके से निकला। भनक लगते ही पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और युवक को पकड़ कर बैठा लिया। पिता ने कहा कि कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, भटहट चौकी इंचार्ज रुपेश पॉल का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.