गोरखपुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर नाबालिग हिंदू लड़की से पहले शादी की। इसके बाद उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा। उसने लड़की को अपना नाम भी गलत बता रखा था।
घटना खजनी इलाके की है। जब नाबालिग को इसकी जानकारी हुई तो पीड़िता ने खजनी थाने में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। SP साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
2020 में शुरू हुई थी बातचीत
खजनी इलाके की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने पुलिस को की गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है, बस्ती जिले का रहने वाला अमीर सुहेल पुत्र अब्दुल कल्लू काल्पनिक नाम गोलू दो साल पहले उससे जबरदस्ती बातचीत करने लगा। बात 2020 की है। उस वक्त छात्रा की उम्र 15 साल थी। इसी दौरान एक दिन छत्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसका मोबाइल गिर गया। जिसको आरोपी गोलू नामक लड़के ने उठा लिया।
जनवरी 2021 में मंदिर में की थी शादी
कुछ समय बाद गोलू धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद झांसा देकर जनवरी 2021 में उसने मंदिर में ले जाकर छात्रा से शादी कर ली और तभी से उसके साथ रेप करता रहा। दो साल बीतने के बाद अब लड़का छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। उसके बाद उसकी असलियत सामने आई। जब छात्रा ने जानकारी की तो पता चला कि लड़का बस्ती जनपद के मुस्लिम परिवार से है।
असलियत पता चलने पर अपने घर पहुंची युवती
इसके बाद छात्रा किसी तरह भाग कर आने पिता के घर आई। घर आकर उसने परिजन से अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों छात्रा को लेकर खजनी थाने पहुंचे और पुलिस से लिखित शिकायतक की। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.