गोरखपुर से चलने वाली 12 ट्रेनें 28 फरवरी तक कैंसिल:घने कोहरे की वजह से 3 महीने कैंसिल रहेंगी ट्रेनें, 4 ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
ट्रेनों की रफ्तार पर अब कोहरे की मार पड़ने लगी है। कई साल से कोहरे से निपटने के लिए रेलवे के तमाम (फॉग सेफ्टी डिवाइस) और अन्य तकनीकि दावे हर साल फेल साबित होते जा रहे हैं। यही वजह है कि खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से रेलवे ने एक साथ 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
यह ट्रेनें 2 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक यानी कि पूरे तीन महीने तक कैंसिल रहेंगी। इसके अलावा चार अन्य जरूरी ट्रेनों को रेलवे अब रूट बदलकर चलाएगा। रेलवे का दावा है कि इन गोंडा रूट पर मरम्मत का काम चल रहा है।
ऐसे में इन ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जाएगा। इसके साथ ही कई ट्रेनों को रेलवे ने शार्ट टर्मिनेशन और शार्ट ओरिजिनेशन भी किया है। इससे इन तीन महीनों के दौरान रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05093 गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोण्डा से 03 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 03 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05469 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 03 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05470 नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 03 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05471 नकहा जंगल- नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 03 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05472 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नरकटियागंज से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05036 नकहा जंगल- सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीवान से 02 दिसंबर से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 05035 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
बदले रूट से चलेंगी यह ट्रेनें
- दरभंगा से 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जाएगी।
- नई दिल्ली से दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 02, 03 दिसंबर को और 09 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के स्थान पर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।
- नई दिल्ली से 03, 04 दिसंबर को और 10 दिसंबर से 06 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोण्डा विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- गोरखपुर से 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05447 गोरखपुर-गोण्डा विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर सुभागपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- आसनसोल से 06 दिसंबर से 04 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस गोण्डा के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
- हैदराबाद से 02 से 30 दिसंबर तक चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
- गोण्डा से 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05032 गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर मनकापुर से चलायी जायेगी।
- गोण्डा से 02 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 05448 गोण्डा-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोण्डा के स्थान पर सुभागपुर से चलायी जायेगी।गोण्डा से 07 दिसंबर से 05 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 13510 गोण्डा-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस गोण्डा के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 04 दिसंबर से 01 जनवरी, 2023 तक चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विषेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलायी जायेगी।