उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने ही पति के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल 41 वर्षीय धीरज गुप्ता को घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों ने अनुसार महिला अपने पति को घर जमाई बनाकर अपने मायके रखना चाहती थी। युवक के न मानने पर अक्सर विवाद होता था। बुधवार की शाम को भी दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। धीरज के घरवालों ने झंगहा पुलिस को तहरीर दी है।
दो साल पत्नी के मायके रहा है युवक
झंगहा इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर एक टोला खपरियाभर निवासी धीरज गुप्ता की शादी 8 वर्ष पूर्व रंभा देवी से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही पत्नी मायके में ही रहना चाहती थी। दो साल तक पति अपने पत्नी के मायके भी रहा। इधर वह अपने घर आया। कुछ महीनों तक पत्नी अपने मायके ही रही। अभी हाल ही में वह ससुराल आई थी। दोनों में अक्सर विवाद होता था। बुधवार को भी दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने पति धीरज के पेट में चाकू से वाद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.