सहजनवां के तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अयोजित हुआ। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय अधिवक्तागण ही दिलाते हैं। इसलिए वे बधाई के पात्र हैं। उनके हितों के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ल ने भी कहा कि सहजनवां तहसील बार एसोसिएशन के हित के लिए मुझसे जो बन पड़ेगा करूंगा।
बता दें कि सहजनवां तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लगभग दो माह पहले ही हो चुका है। जिसमें अध्यक्ष बुद्धिसागर यादव, मंत्री श्यामबिहारी त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री ज्ञानेंद्र यादव, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सामान्य उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष गणेश कुमार चुने गए थे।
इस मौके पर वरिष्ठ उद्यमी ज्योति प्रकाश मस्करा, पूर्व विधायक जीएम सिंह, नगरपंचायत चेयरमैन नागेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, संजयन त्रिपाठी, रामजियावन मौर्या जी, अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मंच संचालन पूर्व मंत्री भूपेंद्र त्रिपाठी और रंगनाथ पाण्डेय ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.