हमीरपुर में एक महिला प्रधान का दुपट्टा छीन कर गांव के दबंग ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश है। युवती अपने चाचा के साथ जा रही थी। तभी उसके साथ अभद्रता की गई। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया। तो पुलिस ने उसे हिरासत में तो ले लिया लेकिन अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विरोध करने पर दबंग ने की गाली-गलौज
जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला प्रधान अपने चाचा के साथ गांव जा रही थी। तभी गांव के ही प्रमोद विश्कर्मा ने उसका दुपट्टा छीनते हुए उसके साथ छेड़खानी की। और जब महिला प्रधान ने उसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई।
पुलिस ने कहा- जांच के बाद की जाएगी गिरफ्तारी
प्रधान के अनुसार उसने मौके से ही यूपी-112 पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस आरोपी प्रमोद विश्कर्मा को अपने साथ ले गई थी। फिर कोतवाली पहुंच कर प्रधान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दे दी थी। सीओ मौदहा रवि सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर धारा 354 सहित एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.